इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- बकेवर। लालपुर में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लालपुर निवासी प्रेमप्रकाश के बड़े बेटे 29 वर्षीय हरेंद्र प्रताप उर्फ बंटू का रविवार सुबह अपनी पत्नी बेबी से घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। बेबी अपने पति को ससुराल पक्ष से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद के बाद हरेंद्र सुबह करीब 9 बजे घर से नाराज होकर निकल गया। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह पिता प्रेमप्रकाश और चाचा बेदप्रकाश खेतों क...