कन्नौज, अप्रैल 30 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के कस्बा मन्तोखा मोहल्ला में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय दोहरे 26 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी झालेपुर राघवपुर, जिला उन्नाव, इन दिनों अपने जीजा विकास दोहरे के घर मन्तोखा में रह रहा था। वह अपनी पत्नी शिवांगी और 11 महीने की बेटी स्नेहा के साथ रहकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में बच्ची का इलाज करवा रहा था। बताया गया कि गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। इस दौरान गुस्से में आकर अजय ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। घटना से आहत पत्नी शिवांगी अपनी 11 महीने की बेटी स्नेहा को वहीं छोड़कर अपने मायके बांगरमऊ चली गई। पत्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.