उन्नाव, फरवरी 16 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा गांव के रहने वाले युवक ने रविवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद छत पर बने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक, नशे में घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हुआ था। मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दही थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय पंकज यादव पुत्र सियाराम दरोगाखेड़ा चौकी के पास चाय समोसे का होटल चलाकर परिजनों का भरण पोषण करता था। देर रात छत पर बने कमरे में गमछा के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। घटना के वक्त परिजन नीचे सो रहे थे। जब सोमवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई तो चौकी दरोगाखेड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक पंकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.