बाराबंकी, मार्च 10 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह ग्राम संदूपुर के कूड़ा घर में टीन शेड से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सोमवार को उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिससे पत्नी मायके चली गई थी। इसी के बाद युवक भी लापता हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्राम दुधरा मजरे टांडा निजामअली निवासी राजकरन यादव के इकलौते पुत्र बबलू (32) का विवाह देवा थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा मजरे तासपुर निवासी सुशीला से हुआ था। दोनों के दो पुत्र यश (10)र्, हर्ष(8) व पुत्री आरोही(7) हैं। बबलू खेतिहर मजदूर था। परिवार में करीब छह बीघे भूमि पिता राजकरन के नाम है। बताते हंै, घरेलू कारणों को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। किसी बात पर सोमवार को हुई कहासुनी के बाद पत्नी मायके चली गई थी। बाद में बबलू भी घर से...