पत्नी से विवाद के बाद नाले में मिला पति का शव
उन्नाव, अगस्त 30 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के सिद्धनाथ मंदिर के पीछे तालिब सराय मोहल्ला स्थिति नाले में शनिवार देर रात 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान हजारी टोला सिद्धनाथ मंदिर निवासी पंकज गोस्वामी पुत्र बबलू के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब 6.30 बजे पंकज का पत्नी दीक्षा से घर के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह घर से निकल गया।
घटनाक्रम देर रात करीब 10 बजे उसके दोस्त ने सिद्धनाथ मंदिर के पीछे नाले में पंकज का शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन पंकज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। रविवार दोपहर परिजन दोबारा शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां शाम शव का पोस्टमार्टम कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.