बदायूं, मई 2 -- बदायूं, संवाददाता। पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले युवक का गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को घटना से जोड़ा जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरैला गांव का है। यहां के रहने वाले रमेश का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह सुबह घर से निकल गए और देर तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची ...