अमरोहा, जून 29 -- मंडी धनौरा। घरेलू कलह से परेशान युवक ने जंगल में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। बाद में गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव शेरपुर निवासी 32 वर्षीय गुड्डू पुत्र चरण सिंह परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह रात में किसी वक्त घर से निकल गया। सोमवार सुबह जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस म...