फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सुनाव में पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। सुनाव निवासी 45 वर्षीय रनवीर पुत्र ओमप्रकाश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद को लेकर वह काफी परेशान हो गया। उसने मौका लगते ही फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हैरत में पड़ गए। वह चीखपुकार करने लगे। शोर सुन पड़ोस के लोग भी आ गए। परिजनों ने लोगों की सहायता से उसे फंदे से उतारा। उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसकी हालत देख उसे भर्ती कर लिया जहां उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.