पत्नी से लड़ाई के बाद गंदे नाले में कूद गया पति, नोएडा में रातभर ढूंढती रही रेस्क्यू टीम, जुटी भारी भीड़; VIDEO
नोएडा, अक्टूबर 8 -- नोएडा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खतरनाक कदम उठा लिया। बुधवार देर रात नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास 29 साल का रवि गंदे नाले में कूद गया। रवि के नाले में कूदने की जानकारी मिलने के बाद नोएडा प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी रवि का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रात में सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले के किनारे भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।नाले में गंदगी से हो रही परेशानी मिली जानकारी के अनुसार, रवि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला था। गौतमबुद्धनगर में पत्नी के साथ रह रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ और उसने खतरनाक कदम उठा लिया। सुसाइड करने के इरादे से गंदे नाले में कूद गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन चलाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.