मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाने के रामदयालु में रविवार को पत्नी के साथ मारपीट की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि घरेलू विवाद के दौरान पति पत्नी से मारपीट कर रहा था। इसके बाद युवक के पिता ने 112 पुलिस को सूचना दी।पुलिस आरोपी पति को काजीमोहम्मदपुर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। शिकायत और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...