वाराणसी, फरवरी 17 -- सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र की विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को बुधवार देर शाम हिरासत में ले लिया। पत्नी का आरोप है कि पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। कहता है कि जिस तरह क्राइम पेट्रोल की कहानियों में हत्या होती उसी तरह उसे भी मौत के घाट उतार देगा, और पुलिस से बच निकलेगा। कपसेठी गांव की युवती की शादी 6 वर्ष पहले जौनपुर के मड़ियाहू निवासी युवक से हुई थी। युवती दो बहने हैं। शुरुआत में युवक ने बिना दहेज की शादी कर ली। अब ससुराल की जमीन पर उसकी टेढ़ी नजर है। जमीन अपने नाम करने के लिए वह पत्नी को मारता पीटता था। टीवी सीरियल की तर्ज पर हत्या की धमकी देता था। आरोप है कि बीते दिनों मारपीट से तंग आकर युवती मायके चली आई। इस बीच मंगलवार को युवक ससुराल पहुंचा और पत्नी को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.