फतेहपुर, मार्च 19 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी आरती देवी पत्नी अमर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद समझौता हुआ था। 17 मार्च की सुबह करीब नौ बजे वह बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो ससुर कल्लू यादव, देवर मान सिंह व राजकुमार ने दरवाजा नहीं खोला और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति अमर सिंह व ससुर ने मिलकर उसे पीटा। उसके पुत्र ने घटना का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...