उरई, मई 6 -- जालौन। संवाददाता घरेलू कामकाज को लेकर पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति राघवेंद्र आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में विवाद करते रहते हैं। शराब के नशे में घरेलू कामकाज को लेकर उसके साथ गाली, गलौज करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी पति वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- पानी भरने पर महिला की पिटाई इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.