गाज़ियाबाद, मई 3 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ की ईस्ट कृष्णा विहार कॉलोनी में विवाहिता के साथ उसके मायके में पहुंचकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृष्णा विहार कॉलोनी में रह रहीं रिया शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले उनकी विक्की से शादी हुई थी। पिछले दस दिन से वह अपने पिता के घर में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि दो मई को पति, सास और ननद तीनों बात करने के बहाने उनके घर में घुसे और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लोगों के जमा होने पर तीनों वहां से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके नामजद आरोपी को नोटि...