औरैया, अप्रैल 7 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के भगत सिंह चौराहे के समीप एक युवक ने पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, भगत सिंह चौराहे के पास निवासी हिमांशु पुत्र संजीव ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वह तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। बताया गया है कि हिमांशु पेशे से चालक है और वर्तमान में बिधूना से कानपुर के बीच चलने वाली अनुबंधित बसों में वाहन चलाता है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.