इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- इटावा। थाना बढ़पुरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक पत्नी से बात न होने पर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। भरथना थाना क्षेत्र के गोपियागंज निवासी अंशू पुत्र कमलेश की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। उसकी ससुराल थाना बढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में है। पिछले चार दिनों से उसकी पत्नी से बातचीत नहीं हो पा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी तनाव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अंशू बढ़पुरा पहुंचा और बरेली-ग्वालियर मार्ग पर ग्राम कामेत के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.