गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थानाक्षेत्र में युवक ने पत्नी से बात करने वाले दुकानदार को चाकू मार दिया। गनीमत रही कि घाव गहरा नहीं हुआ। 20 जून की घटना में सोमवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के किशनगंज का मूलनिवासी तौसीफ खोड़ा के दीपक विहार में किराये पर रहता है। वह परचून की दुकान चलाता है। किशनगंज का ही शमीम भी पूर्व में उसके पड़ोस में रहता था। इस दौरान तौसीफ और शमीम की पत्नी में बातचीत होने लगी। दोनों फोन पर बात करते थे। इसका पता चलने पर करीब तीन साल पहले शमीम दूसरी जगह रहने चला गया था। यह भी पढ़ें- दबंग ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज 20 जून को शमीम खोड़ा में पहुंचा और तौसीफ की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। कहा कि मेरी पत्नी से बात करने के बदले में चाकू मारा है। गनीमत थी कि तौसीफ की पीठ म...