देहरादून, जनवरी 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रायपुर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ हुई बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर तीन आरोपियों ने लाठी-डंडों और हॉकी से बेरहमी से पीटा। हमले में पीड़ित की बाईं आंख के नीचे की हड्डी टूट गई (फ्रैक्चर) और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में लंबे इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि युवक ने तहरीर में बताया कि घटना बीती 29 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। आरोप है कि शाहरुख नाम के युवक ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी। जिसकी रिपोर्ट लिखाने वह थाने जा रहे थे। जैसे ही वह शांति विहार चौक (डील) के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद शाहरुख, अरशद और रजा ने घेर लिया। ...