फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव में रविवार को एक युवक का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनपुर गांव निवासी बालकिशन के 28 वर्षीय पुत्र अंकित जाटव की शादी तीन वर्ष पहले रूबी निवासी गांव कुसुमपुर थाना राजेपुर के साथ हुई थी। चार दिन पहले रूबी मायके गई हुई थी। रविवार को अंकित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि घटना से पहले अंकित की अपनी पत्नी रूबी से मोबाइल पर काफी लंबी बातचीत हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बातचीत के दौरान हुए किसी विवाद के चलते अंकित ने यह कदम उठाया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और ...