उन्नाव, मार्च 14 -- फतेहपुर चौरासी। खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी से फोन पर बातचीत से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या की थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। थानाक्षेत्र के गांव भिखारीपुर गांव निवासी किसान कन्हैयालाल खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। बुधवार सुबह उनका लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला था। शरीर पर चाकू और कुल्हाड़ी से 17 वार कर मौत के घाट उतारा गया था। घटना के बाद स्वॉट प्रभारी जय प्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.