गुमला, नवम्बर 12 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोटाम गांव निवासी 26 वर्षीय प्रकाश यादव ने मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ते देख तत्काल उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार प्रकाश यादव शराब का आदी था और इसी को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। मंगलवार को उसने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर प्रकाश ने गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। समय पर परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बचाई जा सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.