मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- ग्रहक्लेश से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक का शरीर टुकड़ों में बंट गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। शव की पहचान हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी जुटाई। युवक की मौत से ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं। घटना रविवार देर रात की है। थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर निवासी ब्रजेश यादव पुत्र सुघर सिंह का रविवार की रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान वह घर से चला आया और वह सीधे मोटा रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गया। आधी रात के करीब वहां से ट्रेन गुजरी तो वह उसके सामने पहुंच गया और ट्रेन से टकराकर जान दे दी। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों को हुई तो उन्होंने डायल 112 पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.