सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। गांव में चल रही नौटंकी देखने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक गांव के पास ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पिसावां इलाके के देवगवां निवासी पिंटू मौर्य के मुताबिक गांव में चल रही नौटंकी देखने की तैयारी में था, लेकिन पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्साए पिंटू ने तैश में आकर पड़ोस में ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से उसे करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए और फौरन ही बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों की मदद से पिंटू को ट्रांसफार्मर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.