मऊ, मार्च 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के कमना रामपुर में बुधवार की देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नाराज पति ने सिवान स्थित पेड़ से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। गुरुवार की सुबह युवक का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस टीम मृतक पति के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष मधुबन ने बताया कि अभी घटना के बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत कमना रामपुर निवासी 30 वर्षीय उमेश कुमार की पत्नी दुबारी देवी शिवराजपुर स्थित अपने मायके में ही रहकर वेटर का काम करती है। बुधवार की देर शाम पति उमेश मोबाइल पर अपनी पत्नी से काफी देर तक बात किया। पति-पत्नी के बीच बातचीत के दौरान ही विवाद हो ग...