पत्नी से तंग एमसीडी सफाईकर्मी ने की खुदकुशी
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार देर रात 46 वर्षीय एमसीडी सफाईकर्मी दीपक ने कथित तौर पर घरेलू कलह और पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। दीपक पत्नी और पांच व दो वर्षीय दो बेटियों के साथ रहता था। मंगलवार रात करीब 12 बजे पत्नी ने उसके भाई को फोन कर घटना की सूचना दी। परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।दीपक के जीजा संजू, भाई और बहनों ने उसकी पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि पत्नी अक्सर दीपक के साथ झगड़ा और मारपीट करती थी। आरोप है कि दीपक की कमाई का पैसा पत्नी अपने मायके वालों पर खर्च कर देती थी। परिजनों के मुताबिक, रक्षाबंधन के अगले दिन भी पति-पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.