आजमगढ़, मार्च 7 -- बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव निवासी धर्मेंद्र राय पुत्र अखिलेश ने शुक्रवार को बरदह थाने में तहरीर दी। उसने अपनी पत्नी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि उसकी शादी जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी सुनील राय की पुत्री उजाला से वर्ष 2019 में हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी एक वर्ष से लगातार मर जाने एवं मरवा देने की बात कहकर घर में कलह पैदा कर रही है। उसकी प्रताड़ना से पूरा परिवार पीड़ित है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी कभी भी कोई षड़यंत्र रच सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.