सोनभद्र, मई 27 -- शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से तंग आकर मुकदमा दर्ज कराया है। पारिवारिक मामले की जांच में पुलिस विवेचना में जुट गई है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार निवासी सूरज कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया की शादी 2014 में हिंदू रीति रिवाज से गीता साहू निवासी बरगवां जिला सिंगरौली के साथ हुई थी। आरोप लगाया की पत्नी अक्सर झगड़ा करती है बीते 29 अप्रैल को मायके जाने की जिद करने लगी और पैसा मांगने लगी पैसा जब नहीं दिया तो कमरे में चली गई दोपहर लगभग तीन बजे कमरे से निकली और मुझे गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगी। यहां तक की बचाव किया तो थप्पड़ से मारते हुए गाली गलौज किया। पत्नी गीता साहू ने भी अपने पति सूरज कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...