पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जून 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव के एक युवक ने पत्नी से झगड़ने के बाद घर के कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इकघरा रूरा का रहने वाला छब्बीस वर्षीय नितेश कुशवाहा पुत्र राम रतन कुशवाहा शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात में खाना खाने के बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में कमरे में सोने चला गया। रात में उसने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से देखा तो उसका शव पंखे के कुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.