चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मंडौर निवासी 44 वर्षीय रमेशचंद्र का शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे घरेलू बातों को लेकर पत्नी सोनमती से झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर रमेशचंद्र ने कुछ ही देर बाद घर के अंदर जाकर दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गया। उस समय परिजन इधर-उधर काम में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब परिजनों ने देखा तो उसे फंदे पर लटका पाया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक बेटी रानी देवी व तीन बेटे रवि प्रकाश, ऋतिक व बच्चा है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना पुलिस का कहना है कि रमेशचंद्र ने फांसी लगाकर खुदकुश...