नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से हुए विवाद के दौरान गुस्से में एक युवक ने अपनी 60 वर्षीय मां को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान हमीदुन निशा के रूप में हुई है, जो नई सीमापुरी के ई-44/बी-316 में परिवार के साथ रहती थीं। परिवार में उनका बेटा शेर अली, बहू संजीदा, तीन पोते-पोती और अन्य परिजन रहते हैं। शेर अली गाजियाबाद के लोनी इलाके में दर्जी का काम करता है।बीच-बचाव करने आई थी मांजानकारी के अनुसार, बुधवार रात आरोपी की पत्नी ने ईद के लिए नए कपड़े बनवाने की बात कही। शेर अली ने रुपये नहीं होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.