सीतापुर, अप्रैल 3 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के रसूलपर इलाके में गुरुवार को पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शहर कोतवाली के रसूलाबाद निवासी संतराम (36) लुधियाना में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। गुरुवार को संतराम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। परिवार के लोगों ने बीच- बचाव कर दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद संतराम घर से बिना बताए बाहर चला गया। काफी देर बाद भी वापस न लौटने पर परिवार वालों ने संतराम की खोजबीन शुरू की। संतराम को पेड़ से फंदे के सहारे लटका देख लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया। संतराम की मौत से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.