गंगापार, जून 18 -- खीरी थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव में लालतारा पुलिस बूथ के ठीक बगल बुधवार रात एक युवक 23 वर्षीय अवनीश आदिवासी पुत्र लाल मणि आदिवासी ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों की सूचना से स्थानीय खीरी पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता लालमणि पूर्व माध्यमिक विद्यालय इसौटा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अवनीश दो भाइयों में छोटा है और दो बहनें हैं दोनों शादीशुदा हैं। जबकि बड़े भाई 25 वर्षीय रजनीश कुमार की अभी शादी नहीं हुई है। आसपास के लोगों का कहना है कि अवनीश की चार मई 2026 को लव मैरिज 20 वर्षीय नीतु पुत्री सुखलाल उर्फ पटवारी निवासी डिघलों के साथ हुई थी। दोनों का एक साल से मिलना जुलना था। जब दोनों भागने की फिराक में ...