अमरोहा, अप्रैल 16 -- पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है, फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगम सराय कलां की है। यहां रहने वाले एक युवक ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। मजदूरी कर वह अपने परिवार की आजीविका चलाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने पत्नी को दो-तीन थप्पड़ मार दिए थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास पत्नी ने तुरंत ये बात अपने मायके में फोन कर परिजनों को बता दी। इसके बाद बड़ी साली ने उसी वक्त फोन करते हुए युवक...