पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की खुदकुशी
लखनऊ, मई 16 -- निगोहां,संवाददाता। निगोहां इलाके में शुक्रवार देर रात पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली।निगोहा के रत्नापुर गांव निवासी रवि कोरी (30)मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी सावित्री, एक बेटा और एक बेटी है। बड़े भाई राजू ने बताया कि रवि शराब का लती था। शुक्रवार रात राजू शराब पीकर घर आया तो पत्नी उससे भिड़ गई। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर अलग-अलग किया। उस वक्त रवि वहां से गुस्से में अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी किसी काम के लिए कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। सावित्री ने कई आवाजें दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सावित्री ने कमरे में लगी खिड़की से झांक देखा कि रवि फंदे से लटक रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.