लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजनों ने युवक के शव को फंदे से लटका देखा।कैंट के थिमैया मार्ग स्थित सर्वेंट क्वार्टर निवासी पप्पू ठाकुर (32) ट्रांसपोर्ट नगर में प्राइवेट काम करता था। परिवार में पत्नी अंजली और दो बच्चे हैं। मृतक के साले आदित्य ने बताया पप्पू का अक्सर बहन अंजली से विवाद होता था। सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गई। मंगलवार सुबह पत्नी बुलाने गई तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर गए। तो पप्पू ने पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।किशोरी ने फांसी ...