बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के भीतर फंदे से लटकर खुदकशी कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालों नेजाकर देखा। उसका शव छत के कुड़े से लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के गांव फकीराबाद में युवक चरन सिंह 30 वर्ष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक ने बीती की रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया और अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सीओ सिटी और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। चरन सिंह बरेली के एक होटल में काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.