रांची, अप्रैल 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिरम टोली निवासी 26 वर्षीय कृष्णा स्वांसी ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कृष्णा और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर उसकी पत्नी ने अपने भाइयों को बुलवा लिया और दोनों भाइयों ने कृष्णा की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया। अस्पताल में उसके हाथ में प्लास्टर लगाया गया था। इस बात को लेकर कृष्णा काफी खिन्न हो गया था। रविवार को दिन में भी पति-पत्नी में कहासुनी हुई और रात को कृष्णा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- बहनोई की धमकी के बाद साले ने लगाई फांसी तोरपा थाना की पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। इधर मृतक के पिता गोविंद स्वांसी ने बहु गंगा कुमारी व उसके दो भाई ...