बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी से कहासुनी होने के बाद पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि दीपक (45 वर्ष) पुत्र राम चरण का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद दीपक ने अपने नलकूप पर जाकर रस्सी से पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने पेड़ से लटकते हुए शव को नीचे उतारकर पीएम को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.