संवाददाता, मई 16 -- यूपी के सीतापुर में रामकोट इलाके में जीजा ने साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। नहर किनारे गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया। इसके बाद वह अपनी ससुराल आ गया। दो दिन तक परिवार वालों के साथ उसने साले की खोजबीन भी की। शक होने पर सख्ती से हुई पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की। रामकोट पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामकोट के मैनासी सरैया निवासी चिंताराम के मुताबिक वह बुधवार को पत्नी अनीता के साथ फर्रुखाबाद स्थित रिश्तेदारी में गए थे। बेटा सूरज कुमार (19) बेटी सुधा और उसका पति रामकोट के ही कप्तान हबीबपुर निवासी रमेश कुमार घर पर थे। गुरुवार को वह घर लौट कर आए एतो बेटा सूरज घर पर नहीं था। उसके बारे में बेटी और दामाद से पूछा पर उसका कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारी व परिचितों के यहां खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चला।...