पत्नी से झगड़े के बाद ठेकेदार ने की आत्महत्या, लाइसेंसी हथियार से मार ली गोली
प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के गोरखपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रामगढ़ताल इलाके में शनिवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात अजीत सिंह का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.