अमरोहा, मार्च 18 -- गजरौला, संवाददाता। पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि मामले में अभी तक तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 40 वर्षीय मोहन पुत्र रमेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बीते कई दिन से झगड़ा चल रहा था। बताते हैं कि मंगलवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बात से नाराज मोहन ने घर में ही फांसी का फंदा बनाया व उस पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने शोर मचाया तो दौड़कर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शोर होने पर आसपासा ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बता...