गोपालगंज, जून 13 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता विश्वंभरपुर थाने के सिपाया ढाला गांव में शनिवार को पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज पति ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के राम प्रवेश यादव शनिवार को अपनी खेत में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। इसके बाद दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। इससे नाराज होकर पति ने सल्फास का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो...