लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। गाजीपुर थानाक्षेत्र में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगा ली। बेटा जब कमरे में गया तो उसने पिता को फंदे से लटका देखा तो वह चीख पड़ा। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और फंदे से नीचे उतारकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मूलरूप से सीतापुर लहरपुर निवासी मोहित शर्मा (29) प्राइवेट नौकरी करता था। वह गाजीपुर स्थित शक्तिनगर में पत्नी पूनम और बच्चे संग किराए पर रहता था। मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि मोहित का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। कहा-सुनी के बाद पत्नी नाराज होकर कमरे के बाहर चली गई। इस बीच बेटा कमरे में गया तो उसने देखा कि पिता दुपट्टे से पंखे के सहारे लटक रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.