पत्नी से झगड़ा कर की मारपीट, दिया तलाक
अमरोहा, अप्रैल 22 -- पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। घटना 16 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़िता महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मछली मंडी मोहल्ला निवासी युवती का निकाह वर्ष 2014 में नौगावां सादात नई बस्ती निवासी सलीम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ माह बाद ही सलीम ने पीड़िता के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात से नाराज महिला अपने मायके चली आई। आरोप है कि बीती 19 अप्रैल को सलीम अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी व उसके मायके वालों के साथ मारपीट कर दी। पत्नी को तीन तलाक भी दे दिया। शोर होने पर मोहल्ले वाले जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में आरोपी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.