लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ में शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद किसान ने घर से दूर जाकर बाग में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची माल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। गुलौली गांव निवासी राम प्रकाश (62) किसान थे। परिजनों ने बताया कि राम प्रकाश शराब पीने का लती था। जिसके चलते पत्नी जयश्री से अक्सर विवाद होता था। बुधवार को राम प्रकाश शराब पीकर घर पहुंचे। यह देखकर पत्नी जयश्री से विवाद हो गया, जिसके बाद रामप्रकाश घर से चले गए। घर से दूर आम के बाग में उन्होंने गमछे के सहारे फांसी लगा ली।शाम को ग्रामीण शौच के लिए गए तो राम प्रकाश के शव को फंदे से लटका देखा। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आम के बाग पहुंचे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.