पत्नी से झगड़ा करने के बाद की खुदकुशी
लखनऊ, मई 31 -- बक्शी का तालाब इलाके में शनिवार देर रात पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप कुमार (30) पुत्र गिरधारी लाल निवासी छठा मिल श्याम नगर निवासी था। मृतक के बड़े भाई सरोज ने बताया कि वह हजरतगंज स्थित एक पैथोलॉजी में काम करता था। परिवार में पत्नी रितु और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। शनिवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी इसके बाद उसने कमरे में ही दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.