पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा,केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी कासिम निवासी मडैयान शादी घर आया और उसके पति को कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान पर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद कासिम ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पति के घर लौटने पर उसने पूरी घटना बताई। आरोप है कि इसके बाद कासिम ने उसके पति के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.