पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जानलेवा हमला, चार में से तीन आरोपी नाबालिग; ऑनलाइन मंगाया था चाकू
रजनीश पांडे, मई 15 -- दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में पत्नी से बदसलूकी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो नाबालिग (17 वर्षीय) साथियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि, जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक नाबालिग ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.