पत्नी से घरेलू विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पीपलिया नंबर-1 गदरपुर में बुधवार की रात पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया। मृतक के बड़े भाई अरुण विश्वास के अनुसार, 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास पीपलिया नंबर-1 गदरपुर का निवासी था। वह भवन निर्माण कार्य में पीओपी का मिस्त्री था। बुधवार की शाम वह अपने काम से लौटा तो पत्नी के साथ कुछ घरेलू विवाद हो गया। जिसके बाद वह छत पर बने कमरे में चला गया। रात करीब 10 बजे उसने पत्नी के दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। यह भी पढ़ें- मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से था विवाद जब किशन की मां उसे देखने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में पड़ोस में रह रहे उसके भाइयों को बुलाया गया। भाई उसे रुद्रपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.