नोएडा, मार्च 12 -- दनकौर। अस्तौली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू और चार अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इससे पीड़ित की दोनों टांगें टूट गईं। साथ ही, एक हाथ भी टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का ग्रेटर नोएडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों द्वारा शुक्रवार को पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। अस्तौली गांव निवासी अभिषेक भाटी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका भाई मोहित बीते रविवार को बुलंदशहर के एक गांव में पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। भाई के साढ़ू ने उनकी पत्नी से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। मोहित बुधवार को सिकंदराबाद जा रहे थे। आरोप है कि ...